रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय रोहतक में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से छात्राओं को शहीदी दिवस पर शहीद भगतसिंह की जेल डायरी के पत्रों के बारे में चर्चा की गई। इसका संचालन राजनीति विज्ञान विभाग की प्राध्यापिकाएं डॉ. अर्चना राठी व कुमारी पूजा की और से किया गया। स्वतंत्रता सेनानी भगतसिंह की जेल में लिखी उनकी डायरी पढ़ें तो एहसास होगा कि भगतसिंह न केवल एक चिंतक, दार्शनिक और विचारक बल्कि एक बेहतरीन कवि और लेखक भी थे। उनके अध्ययन का दायरा काफी व्यापक था। इस व्यापक अध्ययन में भगतसिंह की विलक्षण व अद्भुत प्रतिभा के दर्शन होते हैं। वहीं प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचब ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।