फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Mon, 08 Dec 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक । भक्ति धारा गो सेवा ट्रस्ट की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ नेताजी सुभाष पार्क सुभाष नगर में कलश यात्रा के साथ हुआ। आचार्य धर्मवीर प्रसाद वेदपाठी एवं कथा व्यास आचार्य देवकृष्ण शौनक के सानिध्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान महिलाएं नृत्य करती हुईं सुभाष नगर की गलियों से होकर कथा आयोजन स्थल पर पहुंचीं।
विज्ञापन

कथा का आरंभ सामाजिक कार्यकर्ता मंजुल पालीवाल, प्रमोद अग्रवाल, सुनील अग्रवाल एवं संजय मलिक ने व्यास के पूजन एवं आरती के साथ किया। आचार्य देव कृष्ण शौनक ने कथा की महिमा का वर्णन किया। कथा में आचार्य विनोद कृष्ण, मनीष जैन, अजेश गुप्ता, लेविना सिंगला, केएल बतरा, जतिन बतरा, श्रीराम खुराना, राजू गांधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें