झज्जर। श्री श्याम दीवाने मित्र मंडल की ओर से श्री सनातन धर्म प्राइमरी स्कूल स्थित मनभरी देवी ट्रस्ट परसा वाली चक्की में श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। प्राचीन खाटू श्याम मंदिर के पुजारी विनय तिवारी ने मंत्रोचारण से आयोजन समिति के सदस्यों ने विधिवत पूजन किया। संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर भव्य श्याम दरबार के दर्शन किए।
समिति प्रधान विशु गर्ग ने बताया कि गणेश पूजन से आरंभ हुए संकीर्तन में रोहित पुजारी सालासर धाम, रिंकल पुजारी चुलकाना धाम के सानिध्य में आदित्य गोयल पटियाला, प्रकाश मिश्रा कोलकाता, शिवम अग्रवाल रिवाड़ी, अमित रिवाड़ी, कृष्णा अग्निहोत्री दिल्ली, सतीश एवं टोनी स्थानीय कलाकारों ने एक के बाद एक श्याम भजनों की प्रस्तुति दी। रोहित पुजारी सालासर धाम, रिंकल पुजारी ने श्याम बाबा की गाथा में बताया कि ये हारे के सहारे हैं। इनके दरबार से कोई निराश नहीं आया। श्याम बाबा का विभिन्न प्रकार के फूलों से दरबार सजाया गया। तृतीय श्री श्याम महोत्सव में प्रदीप कौशिक, नगर पार्षद वार्ड नौ से सुषमा रानी, मनोहर अहलावत डीघल, ब्लॉक समिति मेंबर डॉक्टर सोनू बागंड, पूर्व पार्षद तिलकराज गोसाई कार्यक्रम में शिरकत की। मंच का संचालन संजय शर्मा किया। समिति के सदस्यों ने गायक कलाकारों, अतिथि एवं मुख्यातिथि का पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। चेयरमैन प्रदीप कौशिक, मुकेश चावला सहित मंडल के सदस्यों ने बाबा की ज्योत प्रज्वलित कर तीसरे भव्य श्री श्याम महोत्सव का शुभारंभ किया। श्याम महोत्सव में मेरे विघ्न विनाशक देवा, सबसे पहले करें तेरी सेवा, सारे जग में आनंद छाया, तेरी जय हो गजानन देवा, बाजे सुर और ताल, तेरे गुण गाएं तेरे लाल, प्रभु भक्ति की अलख जगा देना, मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे, सतीश एवं टोनी ने गणेश वंदना से भजन गायन आरंभ किया। भजन गायक शिवम अग्रवाल ने दुनिया में देव हजारों है, बजरंग बली तेरा क्या कहना आदि भजनों से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं पटियाला से आए भजन गायक आदित्य गोयल ने श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा.. कीजो केसरी के लाल भजनों पर व कोलकाता से अमित मिश्रा ने मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे, सांवरे की महफ़िल को, कृष्णा अग्निहोत्री ने दीवाना बना दिया हमें मस्तना बना दिया... आदि भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस मौके पर अजय गर्ग, विशाल सिंघल, शेखू जांगड़ा, नकुल सिंघल, जेके मास्टर, अंकित गुप्ता, यश सिंघल, राजेश अम्बा ऑप्टिकल्स, विशाल मौजूद रहे।