फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पंचायती रामलीला में श्रवण कुमार नाटक का मंचन

Thu, 25 Sep 2025 05:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
महम में रामलीला के ल​िए बनाया गया स्टेज
विज्ञापन
महम। पंचायती रामलीला मैदान में बुधवार को गणेश पूजन के साथ रामलीला प्रारंभ हुई। इससे पहले कलाकारों ने 10 दिन तक अभ्यास किया। रामलीला के उपप्रधान राकेश भारद्वाज ने बताया कि पहले दिन श्रवण कुमार नाटक का मंचन किया गया। जो दर्शकों को खूब भाया।
विज्ञापन

कहानी में दिखाया गया कि श्रवण अपने माता-पिता का बहुत आदर करते थे। घर का सारा काम करने के अलावा वह उनका बहुत ध्यान रखते और माता-पिता के आशीर्वाद में ही आनंद का अनुभव करते थे। श्रवण का किरदार राजू जांगड़ा ने निभाया।

पुराने कलाकार ही निभा रहे किरदार
रामलीला में इस बार दशरथ का किरदार रिंकू महिंद्रा, शांतनु का कृष्ण सोनी, सौभाग्यवती का भगत प्रजापत, रावण का किरदार अशोक गुलिया अदा करेंगे। यह पिछले 20 वर्षों से इस किरदार को बखूबी अदा कर रहे हैं। राम का किरदार संदीप शर्मा पिछले 15 साल से अदा कर रहे हैं। परशुराम का हरकेश रोहिल्ला, लक्ष्मण का रिंकू, सीता का रोल दीपक शर्मा करेंगे।
विज्ञापन

सैकड़ों वर्षों से चली आ रही पंचायती रामलीला
पंचायती रामलीला सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। पहले महम कस्बे में 5 से 6 रामलीला अलग-अलग स्थानों पर होती थी। लोगों में इतना उत्साह था कि हर जगह मैदान भरे होते थे लेकिन आजकल कम ही लोग रामलीला देखने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें