महम। पिछले 30 दिनों से धूल भरी हवा में सांस लेने को मजबूर क्रांति चौक के दुकानदारों ने जन स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली से परेशान होकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर ली है। पाइप दबाने के लिए उखाड़ी गई सड़क का निर्माण नहीं कराया है। दिनभर उड़ती धूल के कारण लोगों की सेहत खराब हो रही है।
दुकानदार अशोक धवन, मुकेश खत्री, अरुण रोहिल्ला, जोगिंदर अहलावत का कहना है कि जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप दबाए जा रहे हैं। क्रांति चौक पर दिन भर धूल उड़ने से आंखों में जलन व एलर्जी होने लगी है।
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार को बार-बार के बावजूद ठेकेदार पानी छिड़काव की केवल औपचारिकता कर रहा है। नियमानुसार जब तक निर्माण चल रहा है, ठेकेदार की ओर से छिड़काव किया जाना जरूरी है।
छिड़काव न होने से दुकानों में धूल-मिट्टी जम गई है। एक्सईएन संदीप कुमार का कहना है कि दुकानदारों को धूल से राहत दिलाई जाएगी। ठेकेदार को इस बारे में सख्त आदेश दिए गए हैं।
फोटो 04 महम के क्रांति चौक पर वाहनों के साथ उड़ती धूल। संवाद