फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में हंगामा: पुलिस और व्यापारी आमने-सामने, गुस्साए दुकानदारों ने सड़क पर दिया धरना

Mon, 28 Oct 2024 12:26 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक

सार

रोहतक में पुलिस ने दुकानदारों को फड़ी लगाने से रोका तो गुस्साए दुकानदार सड़क पर उतर आए। दुकानदारों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन
पुलिस का विरोध करते दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में रेहड़ी फड़ी वालों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। शहर के भिवानी स्टैंड से रेलवे रोड जाने वाले रास्ते पर सोमवार को हंगामा हो गया। त्योहार पर सड़क किनारे फड़ी लगाने को लेकर दुकानदारों ने जाम लगाया व नारेबाजी कर विरोध जताया। इसके बाद पुलिस थाना प्रभारी और व्यापारियों के बीच हुई बैठक में मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन


सोमवार को विपिन जैन की अध्यक्षता में रेलवे रोड की दुकानों के सामने फड़ी लगाने वाले रेहड़ी फड़ी विक्रेताओं ने जाम लगा दिया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि त्योहार पर सड़क किनारे फड़ी लगाकर रोजगार करते हैं। इस बार पुलिस ऐसा नहीं करने दे रही है। प्रत्येक वर्ष की तरह उन्हें कारोबार करने दिया जाए। 

विज्ञापन


प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझने का प्रयास किया। थाना प्रभारी व व्यापारियों के बीच बातचीत के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


अब एक बार फिर फड़ी लगाने वाली महिलाएं राहत के लिए मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से मिलने पहुंची। महिलाओं ने त्योहार पर फड़ी लगाने की छूट देने का आग्रह किया। इस पर पुलिस कर्मचारियों ने ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देते हुए उन्हें साफ के मना कर दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें