फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: धूल से परेशान क्रांति चौक के दुकानदार खटखटाएंगे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का दरवाजा

विज्ञापन
फोटो 04 महम के क्रांति चौक पर वाहनों के साथ उड़ती धूल का दृश्य । संवाद
विज्ञापन
महम। एक माह से धूल भरी हवा में सांस लेने को मजबूर क्रांति चौक के दुकानदारों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का दरवाजा खटखटाने की ठान ली है। दुकानदार अशोक धवन, मुकेश खत्री, अरुण रोहिल्ला, जोगिंदर अहलावत आदि का कहना है कि यहां से जनस्वास्थ्य विभाग पानी निकासी के लिए पाइप दबवा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि क्रांति चौक पर दिन भर धूल उड़ती रहती है।
विज्ञापन

इसके कारण सांस लेना दूभर हो गया है। आंखों में खराश व एलर्जी होने लगी है। इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार को बार-बार शिकायत की गई लेकिन ठेकेदार पानी छिड़काव की केवल औपचारिकता निभा रहा है।
उनका कहना है कि नियमों के अनुसार जब तक निर्माण कार्य चल रहा है धूल से परेशानी न हो, मिट्टी व रेत पर पानी का लगातार छिड़काव किया जाना जरूरी है। यह संबंधित ठेकेदार की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि उनकी दुकानों में रेत भर गया है। दुकानों में बैठना ही चुनौती बन गई है। अब उन्होंने आते-जाते वाहनों के साथ उड़ती धूल की वीडियोग्राफी कर ली है और प्रदूषण बोर्ड का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर ली है। दुकानदारों का कहना है कि यह काम अभी कई दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन

वर्जन
दुकानदारों को धूल से राहत दिलाई जाएगी। ठेकेदार को इस बारे में सख्त आदेश दिए गए हैं।
-संदीप कुमार, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें