फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएचओ, मुंशी सहित 13 के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 07 Jul 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त 2014 में गांव सैंपल में दो पक्षों में हुए जमीन विवाद पर कोर्ट ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर कलानौर पुलिस ने तत्कालीन थाना प्रभारी रमेश कुमार, मुंशी प्रमोद कुमार सहित सैंपल के 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार सैंपल निवासी महिला शांति देवी पत्नी संबे सिंह और कृष्ण के बीच जमीनी विवाद के चलते मारपीट हुई थी। महिला ने शिकायत में कहा कि उनके साथ आरोपियों ने बदसलूकी भी की थी।

वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था। शांति देवी ने इस मामले में पुलिस की कार्यवाही को संतोषजनक न बताते हुए कोर्ट में अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने अपील को सुनते हुए तत्कालीन एसएचओ इंस्पेक्टर रमेश कुमार, मुंशी प्रमोद कुमार, सैंपल निवासी कृष्ण, राजपाल धर्मबीर, अशोक, सतेवान, सुनील, नसीब, शांति, रेशमा व संतोष के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें