रोहतक। एनएससीए अंडर-14 समर कप के तहत राइजिंग क्रिकेट अकादमी एकादश व शिव संगम क्रिकेट अकादमी एकादश के बीच शनिवार को 40 ओवर का मैच खेला गया। मुकाबला एनएससीए झज्जर में खेला गया। शिव संगम एकादश ने 9 विकेट से मैच जीता। ओजस ढुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ओजस ढुल ने 106 गेंदों पर 27 चौकों की मदद से नाबाद 150 रन बनाए।
इस मैच में शिव संगम एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते राइजिंग एकादश की ओर से 40 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाए। राइजिंग एकादश की ओर से यशाश ने 113 गेंदों पर 16 चौके व दो छक्कों की मदद से नाबाद 113 रन बनाए।
इसके अलावा, उज्ज्वल ने 64 रन व कियान ने 63 रन बनाए। शिव संगम एकादश की ओर से प्रयाण ने दो विकेट लिए। जवाब में शिव संगम एकादश ने 30.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीता। शिव संगम एकादश की ओर से ओजस ढुल ने 150 रन बनाए। हेमांक ने 72 गेंदों पर 17 चौके व एक छक्के की मदद से 112 रन बनाए।