रोहतक। शिव संगम क्रिकेट अकादमी एकादश व गोयल क्रिकेट क्लब एकादश के बीच मंगलवार को 40 ओवर का मैच खेला गया। मुकाबला हनुमंत क्रिकेट मैदान में खेला गया। शिव संगम एकादश ने 63 रन से मैच जीता। प्रतीक को मैन ऑफ द मैच व यशनील को बेस्ट गेंदबाज चुना गया।
शिव संगम एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिव संगम एकादश ने 40 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। शिव संगम एकादश की ओर से यशनील ने 58 व प्रतीक ने 52 रन बनाए। गोयल एकादश की ओर से मयंक नेहरा ने दो विकेट लिए।
जवाब में गोयल एकादश 31.2 ओवर में 118 रन ही बना सकी व शिव संगम एकादश ने 63 रन से मैच जीता। गोयल एकादश की ओर से नितिन ने 28, मयंक नेहरा ने 20 व सारांश ने 16 रन बनाए। शिव संगम एकादश की ओर से ओजस ढुल, मुकुल व प्रतीक ने दो-दो विकेट लिए।