फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिव संगम एकादश ने 177 रन से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शिव संगम क्रिकेट अकादमी एकादश व सुगनि देवी क्रिकेट फाउंडेशन एकादश के बीच शनिवार को क्रिकेट खेला गया। हनुमंत क्रिकेट ग्राउंड में हुए 40 ओवर के इस रोमांचक मैच को शिव संगम एकादश ने 177 रन से जीत लिया। इसमें शानदार बल्लेबाजी के लिए ओजस ढुल को मैन ऑफ द मैच और बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्रयाण को बेस्ट गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन

इस मैच में शिव संगम एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिव संगम एकादश ने 40 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए। शिव संगम एकादश की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए यशनील ने 92 व ओजस ढुल ने 113 रन बनाए। सुगनि देवी एकादश की ओर से पीयूष व रुतिक ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में सुगनि देवी एकादश 109 रन ही बना सकी व शिव संगम एकादश ने 117 रन से मैच जीता। सुगनि देवी एकादश की ओर से स्वीटी जांगड़ा ने 30 व भूपेश ने 18 रन बनाए। शिव संगम एकादश की ओर से प्रयाण ने तीन व परम सिंह ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें