वीटीआई क्रिकेट मैदान पर बल्लेबाजी करते ओजस ढुल। स्रोत : कोच
रोहतक। गोयल अंडर-14 कप के तहत मंगलवार को शिव संगम क्रिकेट अकादमी एकादश ने डीवीआर क्रिकेट अकादमी एकादश को 6 विकेट से हराया। मुकाबला वीटीआई क्रिकेट मैदान में खेला गया। ध्रुव शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
शिव संगम एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीवीआर एकादश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज 17 रन के स्कोर पर डीवीआर ने चार विकेट खो दिए। इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा व पूरी टीम 27.4 ओवर में 66 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
डीवीआर एकादश की ओर से कुशाग्र ने 21 रन बनाए। शिव संगम एकादश की ओर से मुकुंद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए। दुर्गेश, हार्दिक व ओजस ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में शिव संगम एकादश की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही व 11 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन 23.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीता। शिव संगम एकादश की ओर से हिमांक ने 10 व एबी ने 18 रन बनाए। डीवीआर एकादश की ओर से ए मान, दुवैन व अनिरुद्ध ने एक-एक विकेट लिया।