06jjrp05- झज्जर। नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेलते हुए खिलाड़ी। संवाद
झज्जर। एनएससीए विंटर कप के फाइनल मैच में शिव संगम क्रिकेट अकादमी रोहतक की टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। शिव संगम क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी रविश दलाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। नेहरू काॅलेज क्रिकेट ग्राउंड में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और शिव संगम क्रिकेट अकादमी रोहतक की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया।
गुलिया क्रिकेट अकादमी की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलिया क्रिकेट अकादमी की टीम 33.3 ओवर में 121 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में अक्षत वर्मा ने 45 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 52 रन बनाए। गेंदबाजी में रविश दलाल ने पांच विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव संगम क्रिकेट अकादमी रोहतक की टीम ने 34.1 ओवर में दो विकेट पर 122 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान बल्लेबाजी में कप्तान हिमांक सहगल ने नाबाद 54 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में कप्तान तानिया गुर्जर व मयंक ने एक-एक विकेट हासिल किया।
मैच में शिव संगम क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी हिमांक सहगल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और रविश दलाल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।