फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव कॉलोनी की महिला कोविड-19 संक्रमित, दिल्ली से जुड़ी हिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पांचवें कोविड-19 पॉजिटिव मरीज की केस हिस्ट्री एक बार फिर दिल्ली की मिली है। शिव नगर की रहने वाली महिला दिल्ली अपने कैंसर पीड़ित पति के उपचार के लिए साथ गई थी। इस दौरान महिला को सूखी खांसी व पेट दर्द की समस्या हुई तो उसने अपनी जांच दिल्ली के एक निजी अस्पताल में कराई। यहां महिला की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके बाद चिकित्सकों ने महिला को होम क्वारंटीन की सलाह देते हुए डिस्चार्ज कर दिया। इस पर महिला किसी तरह अपने घर रोहतक आ गई। यहां आने पर उसके परिवार वालों ने सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। विभाग ने तुरंत महिला समेत उसके पति, बेटे-बहू के सैंपल जांच के लिए भेजे और महिला को भर्ती कर लिया। उधर, डीसी आरएस वर्मा ने बताया कि महिला की दिल्ली की पॉजिटिव रिपोर्ट के आधार पर पूरे एरिया को एहतियातन सील कर दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले साईं दास कॉलोनी की महिला, ककराना के पति-पत्नी और अटायल के मरीज की हिस्ट्री दिल्ली में संक्रमित होने की सामने आई है।
विज्ञापन

डिस्चार्ज कार्ड ने किया हैरान
दिल्ली के निजी अस्पताल ने कोविड-19 के पॉजिटिव मरीज को यह कहते हुए डिस्चार्ज कर दिया कि उसके स्वास्थ्य में सुधार है। इसलिए वह उसे होम क्वांरटीन की सलाह दे रहे हैं और डिस्चार्ज कर रहे हैं। यहां सवाल उठ रहा है कि कोविड के मरीज को न तो एंबुलेंस में भेजा गया और न ही प्रशासन को सूचना दी गई।
दिल्ली बार्डर सील, फिर कैसे पहुंची महिला
हरियाणा-दिल्ली के बार्डर सील हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि महिला दिल्ली से रोहतक कैसे आ गई। यदि उसने रास्ते में अपना डिस्चार्ज कार्ड दिखाया भी तो उसमें भी कोविड-19 पॉजिटिव लिखा गया है। ऐसे में उसे मौके पर ही रोका जाना था। राज्य की सीमा पर चौकसी कर रहे पुलिस पर भी सवाल उठ रहा है कि मरीज सामान्य रूप से कैसे सीमा पार कर शहर आई।
विज्ञापन

हमारे पास दिल्ली की रिपोर्ट में महिला के पॉजिटिव होने के बारे में परिवार की ओर से फोन आया था। इस आधार पर एंबुलेंस भेज कर उसके परिवार के तीन अन्य लोगों के सैंपल लिए गए हैं। दिल्ली की जांच रिपोर्ट के हिसाब से महिला कोविड पॉजिटिव है। हमने पीजीआईएमएस में सैंपल जांच के लिए करवाया है। फिलहाल प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है।
- डॉ. सत्यवान, डिप्टी सिविल सर्जन, रोहतक
मरीज के घर के आसपास का क्षेत्र बना कंटेनमेंट जोन
रोहतक। शिव नगर में कोविड-19 पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। मरीज के घर के आसपास के इलाके को शुक्रवार रात कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया। इसमें राजकुमार जांगड़ा के घर से शुरू होने वाली गली से लेकर पिंजरापोल गोशाला तक का इलाका शामिल रहेगा। पश्चिम में अमित के घर से लेकर दक्षिण में सिवाच वाली गली और डीके मैक्स स्मार्ट सॉल्यूशन से लेकर उत्तर में राजकुमार जांगड़ा के घर तक का एरिया कंटेनमेंट जोन में रहेगा। वार्ड दो की सारी प्रशासनिक सीमा को बफर जोन घोषित किया गया है। कंटेनमेंट जोन में संदिग्धों की स्क्रीनिंग, टेस्टिंग, क्वारंटीन, आइसोलेशन और सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने के आदेश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जोन के सभी घरों के हरेक व्यक्ति की स्क्रीनिंग और थर्मल स्कैनिंग करेंगी। निगम कमिश्नर को निर्देश दिए गए हैं कि सारे इलाके को सैनिटाइज करवाएं, स्टाफ को पर्सनल प्रोटेक्शन उपकरण मिलना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें