भोपाल में 6 नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रोहतक के गांव रिठाल की शिक्षा नरवाल ने स्वर्ण पदक जीता?
सीनियर नेशनल महिला मुक्केबाज प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है। इसमें जिले के खिलाड़ियों का जलवा देखने के लिए मिला। गांव रिठाल की खिलाड़ी शिक्षा नरवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने स्वर्ण पदक पर कब्जा करते हुए जिले का नाम रोशन किया।
जिले की चार महिला खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया था। इनमें गांव रिठाल की खिलाड़ी शिक्षा नरवाल ने स्वर्ण पदक जीतकर गांव व जिले का नाम रोशन किया है। वहीं, प्रतियोगिता के फाइनल में हिसार की शशि चोपड़ा, स्वीटी बूरा व भिवानी की नूपुर श्योराण ने जीता है। पदक विजेता खिलाड़ी शिक्षा नरवाल का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।