फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: परिवार पहचार पत्र बना परेशानी का सबब, 150 कैंप लगाने के बावजूद उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र के प्रॉपटी टैक्स काउंटर पर टैक्स जमा करने के लिए कतार में लगे लो?
विज्ञापन
परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां दूर करवाने के लिए नगर निगम शहर में 10 से 18 दिसंबर के बीच में 150 कैंप लगा चुका है। बावजूद इसके सोमवार को 150 के करीब लोग नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में पहुंचे और लाइनों में लगकर त्रुटियां दूर करने के लिए आवेदन जमा करवाया। भीड़ के बावजूद निगम काउंटर की संख्या नहीं बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने आयुष्मान कार्ड का दायरा बढ़ा दिया है। अब उन लोगों को भी उपचार कराने के लिए कार्ड दिया जाएगा, जिनकी सालाना आय एक लाख 80 हजार या इसे कम है। इसके लिए परिवार पहचान पत्र के आधार पर आय प्रमाण पत्र बनवाना होगा। काफी संख्या में लोगों ने पहले बने पहचान पत्र में इस तरह ध्यान नहीं दिया। अब आय कम कराने के लिए लोग लाइन में लगे रहते हैं। साथ ही नाम, पत्ता व मोबाइल नंबर तक ठीक करवा रहे हैं। त्रुटियों को दूर करने के लिए सरकार की हिदायत पर 10 से 18 दिसंबर तक शहर में कैंप लगाए गए। कैंपों में शिक्षकों तक की ड्यूटी लगाई गई। 10 व 11 दिसंबर को सभी 22 वार्डों में 12-12, जबकि 16, 17 व 18 दिसंबर को 42-42 कैंप लगाए गए। इसके बावजूद सोमवार को नागरिक सुविधा केंद्र में बड़ी संख्या में लोग त्रुटियां दूर कराने पहुंचे।
प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर भी परेशान लोग
उधर, प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर भी आम लोग बेहद परेशान हैं। 31 दिसंबर तक सरकार बकाया जमा कराने पर ब्याज माफ कर रही है। इसके बावजूद उम्मीद से कम लोग टैक्स जमा कराने पहुंच रहे हैं। क्योंकि काफी संख्या में लोगों के प्रॉपर्टी टैक्स के बिलों में त्रुटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें