रोहतक। जिलास्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को जिम्नास्टिक और तलवारबाजी के मुकाबले आयोजित किए गए। जिम्नास्टिक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। वहीं तलवारबाजी में अंडर-14 बालिका वर्ग में वंशिका दलाल ने खिताब जीता।
जिम्नास्टिक के अंडर-14 आर्टिस्टिक बॉयज वर्ग में स्कॉलर रोसरी स्कूल के सक्षम, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तेजस व निर्भय, सांगवान इंटरनेशनल के मयंक, एमडीएन स्कूल के वियान, आरपीएस इंटरनेशनल के आयुष और सिल्वर बेल्स के तनिष का चयन हुआ। अंडर-17 आर्टिस्टिक बॉयज वर्ग में जैन पब्लिक के पुनीत, पहरावर स्कूल के हिमांशु, मयंक, देव व गोरांश, गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी भैंसवाल के वेदांश और विद्या स्कूल के दिग्विजय चुने गए।
अंडर-19 आर्टिस्टिक बॉयज वर्ग में ध्रुव व प्रिंस, ज्योति प्रकाश के केशव, शिक्षा भारती के प्रशांत व प्रिंस, डीएवी के आयुष और दुहन पब्लिक के वंश का चयन किया गया। अंडर-19 एक्रोबेटिक्स बॉयज वर्ग में अमन, रिदम, निखिल, वंश, हिमांक, अमित और सम्राट चुने गए।
39-रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में जिलास्तरीय जिम्नास्टिक में हिस्सा लेते प्रतिभागी। संवाद- फोटो : Archive