बहादुरगढ़। तेजस हिंदू वाहिनी संगठन की बैठक शनिवार को सेक्टर-6 में हुई। इसकी अध्यक्षता संगठन के संस्थापक असित सिंह ने की। बैठक में वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास कुमार, राष्ट्रीय सचिव संदीप कुमार कानोंदा व सदस्यों की उपस्थिति में सेक्टर-6 निवासी शेर सिंह वगड़िया को तेजस हिंदू वाहिनी संगठन का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में संदीप मदाना, पंडित सुंदरलाल शर्मा, पंडित महाबीर सिंह, केला देवी सहित अन्य मौजूद रहे।