फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दौड़ प्रतियोगिता का किया आयोजन

Sun, 24 Mar 2024 03:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। पाना बैठान में स्थित जयराम आश्रम के साथ युवा सोच नया जोश क्लब बेरी की तरफ से होली के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। खेल प्रतियोगिता में पुरुषों की दौड़ में 5 वर्ष से 56 वर्ष के ऊपर भाग लिया। महिलाओं की दौड़ में 20 वर्ष से लेकर 61 वर्ष से ऊपर तक की महिलाओं ने भाग लिया। लड़कियों की दौड़ में 5 वर्ष से 25 वर्ष की लड़कियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। महिलाओं की मटका दौड़ भी करवाई गई। अंजीत कादयान ने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए क्लब की तरफ से खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले विजेताओं को क्लब की तरफ से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें