फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: घर पर रोटी मांगने आई...कामवाली बनकर नकदी-जेवर सब लूट ले गई

विज्ञापन
सेक्टर 1 में दिन दहाड़े हुई लूट के बाद सीसीटीवी में कैद संदिग्ध युवक। स्रोत : वीडियो ग्रैब - फोटो : संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। सेक्टर-1 में दिनदहाड़े लूटकांड में उद्यमी के परिवार ने एक महीने पहले ही जिस नाैकरानी को विश्वासपात्र मानकर काम पर रखा था, उन्हें भनक तक नहीं लगी कि वो यहां रेकी कर रही थी और माैका पाकर अपने साथियों के साथ साेमवार दोपहर गहने-नकदी सब लूट कर ले गई। नेपाल की दो युवतियां एक माह पहले घर पर आई थीं। भूखी होने की बात कहकर काम मांगा था।
परिजनों ने घर में सास कुसुमलता की देखभाल के लिए नाैकरानी रीमा को काम पर रख लिया था। उसकी बहन मनीषा ने सेक्टर-2 में काम करने की बात कही थी। उनकी जरूरत देखते हुए खाने को रोटी व काम के साथ घर में ही रहने के लिए जगह दे दी थी। उद्यमी की पत्नी संगीता बोलीं, हमें नहीं पता था कि वह इस तरह सब कुछ लूटकर ले जाएगी। गहने-नकदी के अलावा हम सभी का विश्वास तक लूट ले गई।
विज्ञापन

-
दो और युवक घर के बाहर कर रहे थे निगरानी
सोमवार को घर दो ही सदस्य थे। सास आराम कर रही थीं। मैं खुद घर की छत पर काम कर रही थी। नौकरानी रीमा छत पर आकर बारिश का पानी निकालने लगी। उससे मना किया तो कहा, अम्मा ने पानी निकालने के लिए कहा है। बारिश तेज आने पर हम दोनों नीचे आ गए। बारिश बंद होने पर उसने फिर पानी निकालने की बात कही। इसके बाद वह बहाने से घर का दरवाजा खोल आई। थोड़ी देर बाद ही तीन युवक घर में घुस आए। आते ही एक युवक ने बड़ा सा पेचकस दिखाते हुए साथ लाई रस्सी से मेरे हाथ-पैर बांध दिए। मुंह पर टेप लगा दिया। इसके बाद मारपीट कर अलमारी की चाबियां मांगीं। चाबी लेकर घर के चार अलग-अलग कमरों में जाकर छानबीन की। अलमारियों का सामान इधर-उधर बिखेर दिया। इनमें जेवर व नकदी निकाल ली। यह सारा सामान लेकर रीमा व तीनों बदमाश भाग गए। बाद में पता लगा दो और युवक घर के बाहर निगरानी के लिए भी खड़े रहे।
-जैसा कि उद्यमी की पत्नी संगीता ने बताया
-

सीसीटीवी कैमरे में नजर आए दो चेहरे
उद्योगपति के घर में नाैकरानी रीमा शुरू से ही लूट की फिराक में ही घर में घुसी थी और वह लगातार रेकी कर रही थी। हर छोटी-बड़ी चीज की जानकारी अपने साथियों के साथ शेयर कर रही थी, इसीलिए बदमाशों को पता था कि घर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं और वे बेधड़क अंदर घुस आए। यही नहीं इत्मीनान से लूटपाट कर चले भी गए। उन्हें घर के बाहर भी सीसीटीवी कैमरे नहीं होने का पहले से ही पता था। ऐसे में वे खुद के पकड़े जाने से वे बेखौफ नजर आए। पुलिस ने छानबीन करते हुए घर से कुछ दूर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले तो इसमें दो चेहरे कैद हो गए। एक भूरे रंग का बैग ले जाते साफ नजर आ रहा है। पुलिस के लिए यह फुटेज मददगार साबित हो सकती है।

खरावड़ में है चिप्स की पैकेजिंग मैटेरियल की फैक्टरी
उद्योगपति संजय गुप्ता की खरावड़ में पैकेजिंग मैटेरियल की फैक्टरी है। यहां से वह सोमवार शाम 4 बजे ही घर पहुंच गए। घर पर आए तो मां-पत्नी दोनों बंधक मिले। संजय गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को उन्हें रीमा की बहन मनीषा का मकान देखने जाना था। इस बारे में उसे बताया भी था। वहां जाने से पहले ही यह वारदात हो गई।
विज्ञापन


2024 में सिनेमा घर संचालक के घर नेपाल की महिला ने की थी लूट
नेपाल मूल की नौकरानी 20 माह बाद फिर एक परिवार को लूट ले गई। 30 दिसंबर 2024 को सेक्टर-14 में सिनेमा घर संचालक के मकान में लूट की वारदात को अंजाम देने वाली नेपाल की महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें