फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: साझा किसान मजदूर मोर्चा ने शहीदी दिवस मनाया

Sun, 24 Mar 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। साझा किसान मजदूर मोर्चा ने शनिवार को आर्य समाज चौपाल में शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहीदी दिवस मनाया। राष्ट्रीय समन्वय समिति के सदस्य वीरेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में तहसीलदार को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा गया। इसमें किसानों की मांग पर विस्तार से चर्चा की गई औ ईवीएम हटाओ लोकतंत्र बचाओ के मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर ओमप्रकाश खत्री, प्रदेश महासचिव टोल हटाओ संघर्ष समिति रोहतक, ऑल सेक्टर एसोसिएशन के प्रधान रमेश खासा, समाज सेवी रोमी ग्रेवाल व मलिक खाप प्रतिनिधि जसबीर मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें