फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: परनाला गांव में युवती ने फंदा लगाकर जान दी

Sun, 24 Mar 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। जांच के दौरान पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। परिजनों के बयान के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रारंभिक तौर पर प्रतियोगी परीक्षा के तनाव से आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

परनाला गांव निवासी 21 वर्षीय लड़की एसएससी की तैयारी कर रही थी। शनिवार की शाम वह घर में ही फंदे पर लटकी देखी गई। परिजनों ने देखा तो संभाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सूचना पाकर लाइनपार थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। एक पेज के इस सुसाइड नोट में युवती ने अपना पूरा दर्द बयां किया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि थैंक्यू सो मच पापाजी, आपने मेरा कॅरिअर बनाने में पूरा सपोर्ट किया लेकिन मुझे एसएससी की पढ़ाई समझ में नहीं आ रही। मैं कितनी ही कोशिश कर लूं पर हर बार कुछ कमी रह जाती है। इस बार परीक्षा नहीं दे सकी और शायद अगली बार भी परीक्षा पास न कर पाऊं। मैं जैसी जिंदगी चाहती हूं, वैसी नहीं बना पा रही। मेरी जिंदगी का सफर यहीं तक था। इस सुसाइड नोट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बाकी परिजनों के बयान और जांच के बाद हकीकत सामने आ सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें