संवाद न्यूज एजेंसी
कलानौर। सत जींदा कल्याणा एजुकेशन सोसायटी की कार्यकारिणी का त्रैवार्षिक निर्वाचन रविवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से प्रो. सज्जन पर्यवेक्षक रहे। उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा से डॉ. परम भूषण आर्या भी मौजूद थे। निर्वाचन अधिकारी प्रीतम दास भ्याना थे।
इस दौरान शादी लाल बत्रा प्रधान, डॉ. रश्मि बजाज उपप्रधान, महेंद्र कुमार खुराना महासचिव और हेमंत बत्रा कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। गवर्निंग बॉडी के 11 सदस्यों का भी सर्वसम्मति से चयन हुआ। डॉ. विकास कुमार, डॉ. दीपा जुनेजा और संजय कुमार स्टाफ प्रतिनिधि बने।
एसजेके कॉलेज ऑफ एजुकेशन की नई गवर्निंग बॉडी का भी गठन हुआ। इसमें डॉ. अपर्णा बत्रा अध्यक्ष, नरेश कुमार बत्रा उपाध्यक्ष, गौरव सचिव और हेमंत बत्रा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। महंत खुशहालदास महाराज ने शुभकामनाएं दीं। प्रधान ने संस्था के विकास के लिए सामूहिक प्रयास पर विश्वास जताया।
फोटो कैप्शन सौजन्य स्त्रोत स्वयं।
सत जींदा कल्याणा आश्रम में मौजूद सभी पदाधिकारी व महंत खुशहाल दास महाराज।