फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अग्रवाल कॉलोनी में नहीं सुधर रही सीवर ओवरफ्लो समस्या

विज्ञापन
-फोटो 52 : अग्रवाल कॉलोनी की गली में भरा सीवर का पानी। स्रोत पाठक
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की अग्रवाल कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर नहीं हो रही है। लाइन ब्लॉक होने से गंदा पानी गलियों में फैल रहा है। हफ्ते में दूसरी बार यह समस्या बनी है। लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दोबारा शिकायत देकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

गलियों में सीवर का गंदा पानी जमा होने से लोगों को आवागमन के साथ सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। गंदे पानी से उठती दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

शहर की अग्रवाल कॉलोनी की गली नंबर 5 और 6 में सीवर ब्लॉक होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पांच दिन पहले भी कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो हो गए थे। इसकी शिकायत के बाद जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने समाधान कर दिया गया था लेकिन यह पांच दिन ही चल पाया।
विज्ञापन

अब फिर से सीवर ओवरफ्लो होने से समस्या गहरा गई है। कॉलोनीवासियों ने फिर से विभागीय अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है। सीवर का गंदा पानी गलियों में फैल रहा है। इससे न केवल गलियों से निकलना मुश्किल हो रहा है बल्कि बेहद गंदगी भरा वातावरण हो रहा है।
कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार, मुकेश कुमार, रविंद्र गुप्ता, शिवचरण ने बताया कि कॉलोनी की गली नंबर 5 और 6 में इन दिनों लोगों का जीना मुहाल हो रहा है क्योंकि कॉलोनी के अधिकतर सीवर पूरी तरह बंद हो चुके हैं और गंदगी बाहर गलियों में फैल रही है।
इससे लोगों को गंदगी भरे वातावरण में जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि यह समस्या कोई पांच दिन पहले भी बनी थी लेकिन अधिकारियों ने समाधान करवाया था। अब फिर से समस्या उफन आई है। शिकायत विभागीय अधिकारियों को की गई है। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया है। सीवर के गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध भी लोगों को बीमार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें