संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पुलिस ने जुलाई में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न आपराधिक मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा अवैध हथियार और नशीला पदार्थ बरामद किया।
पुलिस ने जुलाई में 4 उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया। 7 मामलों में अवैध हथियारों के साथ 13 आरोपियों को पकड़ा और 4 अवैध देशी कट्टे, 3 देसी पिस्टल व 2 कारतूस बरामद किए।
ड्रग्स की तस्करी करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ 4 मामले दर्ज किये गए। इन आरोपियों के कब्जे से 17.21 ग्राम गांजा व 2.319 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
पुलिस न शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अलग-अलग थानों में 8 मामले दर्ज किए गए और इन आरोपियों के कब्जे से 221.5 बोतल देशी शराब व 13 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।
जुआ एवं सट्टा खाईवाली के 3 मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 10,220 रुपये की नकदी बरामद की गई। पुलिस ने 3 लाख 35 हजार रुपये से ज्यादा की कीमत की चोरी हुई 5 बाइक, 1 ऑटो व 1 ट्रेक्टर को बरामद कर साथ ही वारदातों को अंजाम देने वाले 8 आरोपियों पर शिकंजा कसा गया।
पुलिस द्वारा गृहभेदन एवं चोरी के मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे करीब 1 लाख रुपये की कीमत के चोरी किए गए सामान को बरामद किया गया है।
लापता हुए 68 लोगों को तलाश कर उनके परिवार से मिलाया, परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान।