फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: झज्जर से सात साल का बच्चा पहुंचा दिल्ली, पुलिस ने परिवार से मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। झज्जर से सात का साल का एक बच्चा ट्रेन में सवार होकर दिल्ली पहुंच गया। स्टेशन पर उतरने के बाद वह इधर उधर घूमता रहा। बच्चे को रोता देख किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चे के स्कूल के प्रिंसिपल और रिश्तेदार की मदद से उसके परिजनों की पहचान की और फिर बच्चे को उसके परिजनों से मिलवाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 नवंबर की शाम चर्च मिशन रोड पुलिस चौकी पुलिस को डीटीसी डिपो नेशनल क्लब के पास रोते हुए बच्चे के बारे में जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद बच्चे के पिता थाना लाहौरी गेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि पत्नी और तीन बच्चों के साथ हसनपुर परनाला झज्जर हरियाणा में रहते हैं। 10 नवंबर को वह पत्नी के साथ काम पर गए थे। इसी दौरान बच्चा गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें