फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ऋषिकेश में गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए दौड़े बीआरजी के धावक

Tue, 12 Nov 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
-फोटो 56 : बीआरजी के सदस्य दीपक छिल्लर को सम्मानित करते फाउंडेशन संस्थापक व निकेतन अध्यक्ष। बीआ
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के धावकों ने गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए ऋषिकेश में दौड़ लगाई। यहां पर गंगा सस्टेनेबिलिटी रन आयोजित हुई। इसमें 10, 21, 35 और 50 किलोमीटर की दौड़ हुई। दौड़ सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर एम्स ऋषिकेश के सामने गंगा बैराज से शुरू हुई और परमार्थ निकेतन में अलग-अलग दूरी तय करते हुए समाप्त हुई।
विज्ञापन

इसमें बहादुरगढ रनर्स ग्रुप के सुनील बेनीवाल ने 40 से ऊपर आयु वर्ग में 10 किलोमीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, संदीप छिकारा तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं में 10 किलोमीटर दौड़ में शगुफ्ता ने 40 से ऊपर आयु वर्ग में दूसरा स्थान पाया।

बीआरजी के सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि विवेकानंद यूथ कनेक्ट फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. राजेश सर्वज्ञ, एशियन चैंपियन डाॅ. सुनीता गोदारा, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, साध्वी भगवती ने फ्लैग ऑफ कर दौड़ का शुभारंभ किया। दीपक छिल्लर ने पेसर कॉर्डिनेटर की भूमिका निभाई। बीआरजी के धावक सागर ओहल्याण ने 10 किलोमीटर दौड़ को 55 मिनट, अरुण विजयरण ने 60 मिनट, अजय कंडोल ने 70 मिनट, डाॅ. किरण छिल्लर ने 80 मिनट, 21 किलोमीटर दौड़ को दीपक छिल्लर ने 2 घंटे, परमजीत ने 2:15 घंटे, विजय ने 2:30 घंटे, सुमित राणा 2:45 घंटे में यह दौड़ पूरी की।
विज्ञापन

35 किलोमीटर दौड़ नीरज छिल्लर ने 3 घंटे 45 मिनट, धर्मवीर ने 4 घंटे, शलेन्द्रा ने सवा चार घंटे, स्वेतास ने 4:30 घंटे में दौड़ पूरी की। धावक वीरेन्द्र कुमार ने 21 किलोमीटर दौड़ में 40+ से अधिक आयु वर्ग में दूसरा पुरस्कार जीता। 35 किलोमीटर में ब्रह्मप्रकाश ने 50 से अधिक आयु वर्ग में पहला, अशोक कुमार व देवेन्द्र किशोर ने दूसरा स्थान पाया। धावक परवीन कुमार सांगवान ने 40+ से अधिक आयु में चौथा, बादल ने 30 आयु में चौथा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें