बहादुरगढ़। नगर परिषद के कार्यालय में मंगलवार शाम को पेमेंट अप्रूवल कमेटी (पीएसी) की बैठक में 50 लाख से अधिक राशि के सात कामों की करीब सवा तीन करोड़ रुपये की पेमेंट की अदायगी को स्वीकृति दी गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) प्रवेश कादियान ने की। बैठक में चेयरपर्सन सरोज राठी, वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, कमेटी के सदस्य विशाल गर्ग, कार्यकारी अभियंता डालचंद शर्मा, जेई संदीप कौशिक व नीरज शर्मा के अलावा संबंधित वार्डों के पार्षद मौजूद रहे। कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये बैठक में उपस्थिति दर्ज की। बैठक में 50 लाख से अधिक राशि के सात कामों की करीब सवा तीन करोड़ रुपये की पेमेंट की अदायगी को स्वीकृति दी गई। बैठक में डीएमसी ने सभी कामों की फाइलों की जांच करके नियमानुसार कार्यों की पेमेंट को स्वीकृति दी है। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखने की हिदायत भी दी। ा