फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीवर और पानी की समस्या को लेकर सात घंटे दिया धरना

Mon, 27 Oct 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
02...प्रेम नगर में सीवर पानी की समस्या के समाधान के लिए रोष प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रोहतक। प्रेम नगर में सीवर-पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। घरों में दूषित सप्लाई हो रहा है तो सीवर लाइन जाम होने से गलियों में दूषित पानी भर रहा है। सीवर-पानी से परेशान लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को चेताने के लिए सात घंटे तक धरना दिया।
विज्ञापन

प्रेम नगर में नेशनल स्कूल वाले हैफेड रोड पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्थानीय लोग धरने पर बैठे रहे। स्थानीय निवासी सुरेंद्र पंवार ने बताया कि घरों में छह माह से दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोगों ने सात से अधिक शिकायत दी हैं।
उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से टेंडर लगाकर सड़क निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पूरी सड़क भी खोद दी गई है जबकि सीवर और पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

राजबीर सिवाच ने कहा कि विभाग की लापरवाही का खामियाजा उनको भुगतना पड़ रहा है। नगर निगम की ओर से जन स्वास्थ्य विभाग को सड़क निर्माण के बारे में अवगत भी नहीं करवाया गया ताकि सीवर लाइन बिछाई जा सके।
धरने की जानकारी मिलते ही नगर निगम के कार्यकारी अभियंता मनजीत दहिया व जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता भूदेव मुदगिल मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान धरना स्थल पर बदन सिंह तौमर, जसबीर हुड्डा, राजेंद्र कुंडू, दीपक राठी, मृदला शर्मा, राजबीर बाजवान, संजीव हुड्डा आदि मौजूद रहे।
प्रेम नगर के हैफेड रोड का निर्माण रोक दिया गया है। जन स्वास्थ्य विभाग ने नवंबर के दूसरे सप्ताह तक सीवर व पानी लिए पाइप लाइन बिछाकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। इसके बाद सड़क निर्माण कार्य भी जल्द पूरा करवा दिया जाएगा। -मनजीत दहिया, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें