14 सीटीके35...नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के साथ भाजपा के जिला प्रभारी सतेंद्र परमार व जिला अध्यक्
रोहतक। भाजपा ने सात मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। रॉकी सहगल को महाराज शूरसैन, अमित मग्गू को डॉक्टर मंगलसैन, मनीष शर्मा को महाराजा अग्रसैन, अमित चौहान को लाखन माजरा, नवीन शर्मा को चिड़ी व कुलदीप रुड़की को आसन मंडल का अध्यक्ष बनाया है।
रॉकी सहगल ने पार्टी से वार्ड नंबर सात व मनीष शर्मा ने वार्ड 19 से पार्षद पद का टिकट मांगा हुआ है। पार्टी ने वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी शमशेर खरक ने बताया कि शुक्रवार को नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को भाजपा के जिला प्रभारी सतेंद्र परमार व जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका ने नियुक्ति पत्र सौंपे।