रोहतक। गोवा में 19 से 24 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले नेशनल गेम्स में हरियाणा के सात बैडमिंटन खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें पंचकूला की चार खिलाड़ी हैं। यह जानकारी बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष व हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया ने दी।
उन्होंने बताया कि इन खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में अनुपमा उपाध्याय (पंचकूला), इरा शर्मा (चरखी दादरी), उन्नति हुड्डा (रोहतक), देविका सिहाग (पंचकूला), रिद्धि कौर तूर (पंचकूला), शिवानी संतोष (पंचकूला) और अक्षित महाजन (पंचकूला) से शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अनुपमा उपाध्याय चीन में होने वाले एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।