फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड स्तर तक पहुंचेगा सेवा संकल्प अभियान : डॉ. अरविंद शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा और सुशासन के सफर से प्रेरणा लेते हुए हरियाणा में सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा ही प्रभु सेवा’ को गांव, शहर, वार्ड और शक्ति केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान को जनभागीदारी का रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोनीपत रोड पर रविवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अभियान के तहत रक्तदान, स्वच्छता, योग, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्य किए जाएंगे। विद्यार्थियों, युवाओं, तकनीकी प्रतिभाओं, उद्यमियों और स्टार्टअप को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। बैठक में मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें