फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर में भी नहीं हो सकेगी गवाही, सेशन जज ने तय की ड्यूटी

विज्ञापन
जिला बार में वकीलों की कोरोना जांच करते डाक्टर। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। जिला अदालत में अक्तूबर माह में भी केसों की गवाही नहीं हो सकेगी। क्योंकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला अदालत में सेशन जज की तरफ से न्यायिक अधिकारियों की 31 अक्तूबर तक ड्यूटी तय कर दी गई है। वहीं, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला बार ने हेल्थ विभाग से मिलकर जांच शिविर लगाया, जिसमें 45 वकीलों ने जांच करवाई।
विज्ञापन

जिला बार प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो ने बताया कि सेेशन जज एएस नारंग की अदालत 5 अक्तूबर से लेकर 31 अक्तूबर लगेगी। हालांकि शनिवार व रविवार सहित छुट्टी के दिन अदालत नहीं लगेगी। इसके अलावा एडीएसजे आरपी गोयल, मेनपाल रमावत और प्रिंसिपिल फैमिली जज नरिंद्र कौर की अदालत 1 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक लेंगी। जबकि एडीजे रितु वाईके बहल , जसबीर सिंह व फैमिली जज हेमराज की अदालत 15 से 31 अक्तूबर लगेंगी। इसी तरह सेशन जज ने लोअर कोर्ट में न्यायिक अधिकारियों की ड्यूटी तय की हैं।
45 ने करवाई कोरोना जांच, दो वकीलों की हो चुकी है मौत
कोरोना संक्रमण से हर वर्ग परेशान हैं। जिला बार के दो वकीलों की न केवल मौत हो चुकी है, बल्कि कई संक्रमित हो चुके हैं। इसी के चलते जिला बार ने हेल्थ विभाग के साथ मिलकर जिला बार में कोरोना जांच शिविर लगाया। इसके अलावा सात से आठ वकीलों ने सिविल अस्पताल में पहुंच कर जांच करवाई। बार की उप प्रधान चेतना अरोड़ा ने बताया कि शिविर में 45 वकीलों ने जांच करवाई, जिनकी रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें