फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सर्विसेज की टीम ने पहले दिन 7 विकेट पर बनाए 72 रन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा और सर्विसेज टीम के बीच एलीट ग्रुप ए की रणजी ट्रॉफी के लिए मैच शुक्रवार को चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में शुरू हुआ। टॉस जीतने के बाद हरियाणा ने पहले सर्विसेज की टीम को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। खराब मौसम के चलते दोपहर 2:45 बजे शुरू हुए मैच के पहले दिन सर्विसेज की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए शाम 5:30 बजे तक सात विकेट पर 72 रन बनाए।
विज्ञापन

मैच का पहला दिन सर्विसेज की टीम पर भारी रहा। दोपहर को शुरू हुए मैच में शाम तक पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सर्विसेज की टीम ने 7 विकेट गंवाकर मात्र 72 रन ही बनाए। टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज 16 से ज्यादा रन नहीं बना सका। हरियाणा की ओर से गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को बांधे रखा। हरियाणा के अमन कुमार ने 11 ओवर में सात मेडन ओवर के साथ 12 रन देकर चार विकेट झटके। अंशुल कंबोज ने 9 ओवर 17 रन पर दो और सुमित कुमार ने 8 ओवर में 6 रन देकर एक विकेट झटका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें