एमडीयू के स्वराज सदन में आयोजित कार्यकर्म में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक। स्रोत: एमडीयू
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च की ओर से एडवांस्ड स्टैटिस्टिकल टूल्स एंड मैथेड्स एंड रिसर्च विषय पर आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि डीन एकेडमिक एफेयर्स प्रो. एएस मान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और प्रतिभागी शोधार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए। उन्होंने शोधार्थियों को गुणवत्तापरक शोध कार्य के लिए प्रेरित किया। प्रो. मान ने शोधार्थियों से उत्कृष्ट शोध कार्य से समाज एवं राष्ट्र कल्याण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने शोधार्थियों को समय प्रबंधन की महत्ता से अवगत करवाते हुए डाटा एनालिसिस की प्रैक्टिकल एप्लीकेशन के बारे बताया। डीन, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड कॉमर्स प्रो. ऋषि चौधरी ने समापन सत्र में बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर शिरकत की।