फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सर्विसेज ने हरियाणा को एक रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा और सर्विसेज के बीच चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में चल रहा एलीट वर्ग ए का रणजी मुकाबले का राेमांचक अंत हुआ। मुकाबले में गेंदबाजों के दम पर सर्विसेज ने हरियाणा को एक रन से मात दी। रविवार को एक ही दिन में दोनों टीमों के कुल 16 विकेट गिरे। मैन ऑफ द मैच सर्विसेज के कप्तान रजत पालीवाल को चुना गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे शुरू हुए रणजी मैच में सर्विसेज के बल्लेबाज तीसरे दिन चार विकेट पर 78 रन से आगे खेलने मैदान पर उतरे। 62 रन और जाेड़कर टीम की दूसरी पारी 140 रन पर सिमट गई। सर्विसेज के कप्तान रजत पालीवाल ने 92 गेंदों पर नौ चौक्कों व चार छक्कों की मदद से सबसे अधिक 86 रन बनाए। हरियाणा के गेंदबाज आरके तेवतिया ने 5.3 ओवर में 11 रन देकर चार विकेट, अंशुल कंबोज ने 12 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट, निशांत सिंधू ने सात ओवर में 22 रन पर दो विकेट व एसपी कुमार ने पांच ओवर में 25 रन देकर एक विकेट झटका।
145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम 144 रन पर ढेर हो गई। सर्विसेज के गेंदबाज एपी शर्मा ने 19 ओवर में 45 रन देकर और पुलकित नारंग ने 15.2 ओवर में 55 रन देकर 5-5 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें