फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रहे सतर्क....फेसबुक और व्हाट्सएप पर न्यूड वीडियो कॉल कर ब्लैकमेल कर रहे साइबर ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। फेसबुक और व्हाट्सएप पर न्यूड वीडियो कॉल करके कॉल करके आम लोगों को ब्लैकमेल किया जा रहा है। इसके लिए लड़कियों का फोटो लगाकर फर्जी अकाउंट बनाए जाते हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) हिमांशु गर्ग ने लोगों से आग्रह किया है कि ऐसे लोगों से बचकर रहें।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है। ठग लड़कियों का फोटो लगाकर फर्जी अकाउंट बनाते हैं। फिर व्हाट्सएप या फेसबुक पर दोस्ती करके चेटिंग की जाती है। इसके बाद न्यूड वीडियो कॉल करके रिकॉर्डिंग की जाती है। फिर कॉल करके धमकी दी जाती है कि पैसे नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर देंगे। फेसबुक, इंस्टाग्राम, किसी (ऑनलाइन डेटिंग ऐप) या फिर व्हाट्सएप पर अपने प्रोफाइल में खूबसूरत फोटो लगाने वाली खूबसूरत लड़की असल में लड़के हैं। इस प्रकार का गैंग अलग-अलग लड़कियों की खूबसूरत फोटो के जरिए अलग-अलग नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों से पहले डेटिंग ऐप या सोशल मीडिया पर दोस्ती करते हैं। इसके बाद रात में फेसबुक मैसेंजर या व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर न्यूड वीडियो बना लेते हैं।
.....
ये बरतें सावधानी
- सोशल मीडिया अकाउंट के प्रोफाइल को हमेशा लॉक रखें तथा अपने फेसबुक प्रोफाइल पर प्राइवेसी सेटिंग करके रखें।
- अंजान नंबर से वीडियो कॉल को रिसीव न करें। अगर कॉल रिसीव कर ली गई है तो मोबाइल का कैमरा फ्रंट की वजह रियल मोड़ पर कर दे या फेस को दूर रखें।
- अगर आपकी वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर दी गई है तो उसे रिपोर्ट कर दें ऐसा करने पर यूट्यूब उस वीडियो को यूट्यूब से हटा देगी।
-किसी भी अजनबी को अपने प्रोफाइल के बारे में पूरी जानकारी न दें। अपनी पहचान या कोई एड्रेस भी न दें और न अपना पर्सनल मोबाइल नंबर शेयर करें।
- अगर आपके साथ इस प्रकार का फ्रॉड हो जाता है तो बेझिझक साइबर क्राइम थाना या नजदीकी पुलिस थाना में जाकर थाना में स्थापित साइबर डेस्क व नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते है। इसके अलावा राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर या डायल 112 पर अपनी शिकायत रजिस्टर करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें