फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवाभावी संगठित युवा करेंगे स्वर्णिम भारत का निर्माण : महंत

Sat, 16 Nov 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
16jjrp09- झज्जर। कार्यक्रम में मौजूद युवा। स्त्रोत- आयोजक
विज्ञापन
बेरी। स्वामी नितानंद आश्रम जटेलाधाम के तत्वावधान में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी हरियाणा प्रांत की ओर से तीन दिवसीय आवासीय युवा प्रेरणा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन आश्रम के प्रमुख महंत राजेंद्र दास महाराज ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति में प्रचंड क्षमता है। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए उनका प्रथम कर्तव्य माता-पिता की सेवा कर उन्हें आनंदित रखने एवं साथ ही इस राष्ट्र के नागरिक होने के नाते अपने राष्ट्रीय दायित्व के प्रति सचेत रहना है। विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी हरियाणा प्रांत के प्रांत सह प्रमुख अनिल शर्मा ने बताया कि इस शिविर में युवाओं को केंद्रित करते हुए प्रार्थना, खेल, गीत, चर्चा, कहानी, बौद्धिक वक्तव्य, मंथन, भजन संध्या आदि गतिविधियों के माध्यम से युवाओं का चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता तथा सर्वांगीण विकास किया जाता है। इस शिविर में हरियाणा प्रांत के कई राज्यों फरीदाबाद ,पानीपत, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, रेवाड़ी के 160 से ज्यादा लोगों ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें