फोटो : 22 पौधरोपण करते नगर पालिका अध्यक्ष कंवर सिंह साथ में उप प्रधान अजय। स्त्रोत: प्रवक्ता
धारूहेड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को धारूहेड़ा में सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की गई। नगरपालिका चेयरमैन कंवर सिंह और उपप्रधान अजय जांगड़ा ने दिल्ली रोड पर श्रमदान करते हुए सफाई अभियान चलाया। नपा पार्षदों और कर्मचारियों ने जगह-जगह पड़ा कचरा एकत्र कर कचरा वाहन में डाला। विद्यालय में पौधरोपण किया गया। चेयरमैन कंवर सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों को समाजहित और स्वच्छता से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर एक पेड़ मा के नाम अभियान भी आगे बढ़ाया गया है। संवाद