फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: घर से 1.90 लाख की नगदी व जेवरात लेकर नौकर फरार, केस दर्ज

Sun, 21 Apr 2024 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पाटौदा स्थित घर में काम करने वाला नौकर घर से 1.90 लाख रुपये नगदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी करके ले गए। घटना 23 मार्च की है। मालिक ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने नौकर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पाटौदा निवासी नरेश ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसने काम करने के लिए उत्तर प्रदेश के कांसगज जिले के नारायणपुर निवासी गोपाल को दो महीने से रखा था। 23 मार्च को वह दोपहर के समय काम पर गया हुआ था। घर पर उसकी मां व गोपाल सिंह थे। करीब दो बजे उसकी मां कमलेश का मेरे पास फोन आया कि गोपाल घर से चोरी करके भाग गया है। वह तुरंत घर पर आया। उसकी मां ने बताया कि गोपाल समय करीब 11-12 बजे दिन में उससे एक हजार रुपये मांगे थे, जिसको मैंने दे दिए थे। वह राशन लाने के लिए चली गई और करीब एक घंटा बाद घर में आई तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। गोपाल भी घर से भाग गया था। फिर सामान चैक किया तो बक्से में रखे हुए एक लाख 90 हजार रुपये, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगल सूत्र, सोने के कानों के कुंडल, 2 जोड़ी चांदी की पाजेब चोरी करके ले गया है। वह गोपाल के पास गांव में पहुंचा तो गोपाल बुलाने पर हाजिर नहीं आया। फिर गोपाल के भाई कालू ने आश्वासन दिया कि मैं अपने भाई गोपाल की तलाश करके आपको पेश कर दूंगा और चोरी किए हुए संपत्ति को दिलवा दूंगा, लेकिन अब तक सामान नहीं मिला। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें