फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता : मीनाक्षी, ज्योति, भारती व कुसुम क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

Thu, 08 Jan 2026 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
01...कोच विजय हुड्डा के साथ कुसुम। स्रोत : कोच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सीनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को हुए मुकाबले में मीनाक्षी, ज्योति, भारती व कुसुम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पंच का दम दिखाते हुए मीनाक्षी व ज्योति ने झारखंड की खिलाड़ी को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
वहीं, भारती ने दिल्ली की बॉक्सर को हराया। इसके अलावा कुसुम ने पंजाब की बॉक्सर को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सभी खिलाड़ियों की जीत से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


सभी बॉक्सर जिले के गांव रुड़की स्थित शहीद बैतून सिंह स्टेडियम में कोच विजय हुड्डा के पास अभ्यास करती हैं। मीनाक्षी, ज्योति व भारती जिले के गांव रुड़की निवासी हैं लेकिन कुसुम उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

कोच विजय हुड्डा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने अगले मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। यह प्रतियोगिता 4 से 10 जनवरी तक ग्रेटर नोएडा की गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित की जा रही है। भारती ने बताया कि वर्ष 2015 में बॉक्सिंग खेलना शुरू किया था। ज्योति ने वर्ष 2012 और मीनाक्षी ने 2013 में बॉक्सिंग खेलना शुरू किया था।

01...कोच विजय हुड्डा के साथ कुसुम। स्रोत : कोच

01...कोच विजय हुड्डा के साथ कुसुम। स्रोत : कोच

01...कोच विजय हुड्डा के साथ कुसुम। स्रोत : कोच

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें