17-शिवाजी कॉलोनी स्थित महावीर पार्क में ओपन जिम मशीनों को ठीक कराते वरिष्ठ नागरिक। स्रोत पाठक
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी स्थित महावीर पार्क में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों ने खुद धन जुटाकर पार्क की मशीनें ठीक करा मिसाल पेश की है। इन मशीनों का लाभ यहां आने वाले लोगों को मिलेगा।
अनिल कपूर, श्याम लाल शर्मा, रोशन लाल जांगरा, गुलाब सिंह, रमेश, राजू सरदार, फोगाट, कत्याल, अग्रवाल, विनोद एवं अन्य ने बताया कि उन्होंने मिल कर धन जुटाया और खराब मशीनों को ठीक कराया।
अकसर मशीनें व लाइट खराब हो जाती है। जिन्हें वे खुद ही ठीक कराते हैं। वे मानते हैं कि इन कार्यों के लिए नगर निगम को शिकायत करने पर लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में वे सब खुद मशीन, पंखे, लाइट आदि उपकरणों को ठीक कराते हैं।
इस कार्य में युवाओं का सहयोग भी लिया जाता है। कॉलोनी में बने तिकोना पार्क में बिजली का स्विच बोर्ड खराब होने पर उसे राजेश गुलाटी, निपुण कपूर, रीटा कपूर के प्रयास ठीक कराया गया।
17-शिवाजी कॉलोनी स्थित महावीर पार्क में ओपन जिम मशीनों को ठीक कराते वरिष्ठ नागरिक। स्रोत पाठक