16सीटीके12...राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीघल में पौद्यरोपण करते शिक्षक। स्रोत: स्कूल
रोहतक। फर्स्ट हरियाणा एनसीसी बटालियन रोहतक के नेतृत्व में, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीघल में 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एनसीसी कैडेट्स के चयन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बटालियन कमांडर कर्नल केएस बुधवार (सेना मेडल) और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल मनबीर सिंह धनखड़ उपस्थित रहे। चयन प्रक्रिया में शारीरिक, मानसिक, मौखिक और लिखित परीक्षाएं शामिल थीं। विद्यालय के 25 छात्रों को एनसीसी कैडेट के रूप में चुना गया। मौके पर सूबेदार मेजर अमरजीत सिंह, हवलदार गोपीचंद, सीटीओ अंजू मलिक, विद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने भी छात्रों को प्रेरित किया व विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। संवाद