16सीटीके18...एमडीयू में लगे हेल्प डेक्स पर जानकारी लेते विद्यार्थी। संवाद
रोहतक। एमडीयू में पीजी के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। एसएफआई ने हेल्प डेस्क लगाकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। संगठन ने विद्यार्थियों के रुके हुए प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करवाने में मदद की। विश्वविद्यालय के लगातार एक नंबर गेट बंद होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला सचिव अमित पिलाना ने कहा कि विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क लगाया गया। कार्यकर्ताओ ने दूसरे जिलों से आए विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में मदद की। प्रशासन से अपील है कि गेट नंबर एक को भी परीक्षा तक पूरी तरह से खोला जाए और नाके की जगह बदली जाए। हेल्प डेस्क के दौरान आज अमित, रवि, नीलम, शमीक्षा, राखी मौजूद रहे।