रोहतक। विजय नगर की 44 वर्षीय पीजीटी सीमा डिप्रेशन में थी। टीवी सीरियल या फिल्म को देखकर घबरा जाती थी। कहती थी जो व्यक्ति टीवी के अंदर आता दिखाई दे रहा है वह उसे चाकू मारेगा। परिजनों ने सीमा का पीजीआई व निजी अस्पताल में इलाज कराया। इसके बावजूद वह ठीक नहीं हुई। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
बुधवार शाम पांच बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि विजय नगर में महिला लेक्चचर सीमा ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी है। पिता बलवान सिंह पीएनबी में चीफ मैनेजर रहे थे जो अब सेवानिवृत हो चुके हैं। बेटा अभी पीएनबी की देहरादून ब्रांच में मैनेजर की पोस्ट पर लगा है।
सीमा झज्जर स्थित स्कूल से दो बजे घर आई। उन्होंने अपने पिता बलवान को कॉल की। पूछा कब तक आएंगे। पिता ने कहा कि तहसील में हूं। दो घंटे में आ जाऊंगा। पांच बजे घर पहुंचे तो सीमा फंदे से लटकी मिली। घर के दरवाजे खुले पड़े थे।