रोहतक। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी परिमंडल में पब्लिक हेल्थ क्लेरिकल एसोसिएशन की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी की चुनाव प्रक्रिया करवाई गई।
लिपिक वर्ग के सभी कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से सुनील कुमार को चेयरमैन व सीमा देवी को जिला प्रधान बनाया। साथ ही, नीलम वरिष्ठ उप प्रधान, जितेंद्र कुमार महासचिव, संजय कुमार कोषाध्यक्ष, मनजीत यादव कानूनी सलाहकार, अमित जाखड़ व मनोज उपप्रधान, अजय प्रेस सचिव और परवेज आलम कार्यालय सचिव नियुक्त किए गए।
चुनावी प्रक्रिया के बाद लिपिकीय वर्ग की अनेक मांगों के बारे में विचार विमर्श किया गया। इसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान कपिल रावलधी, राज्य महासचिव जगमिंदर सिंह, संरक्षक सत्यं शर्मा, सचिव सोमबीर लेंघा, उपमहासचिव हरीश बगड़वाल, ऑडिटर राहुल निंदाना व सहसचिव प्रदीप पावड़िया, हरियाणा पब्लिक हेल्थ क्लेरिकल एसोसिएशन ने की।
बैठक की अध्यक्षता बलराज हुड्डा ने की। मौके पर फिरोज आलम, रवि जांगड़ा, हेमंत, प्रवीण शेखावत, नवीन यादव, गुणपाल वर्मा, रायसिंह आदि भी उपस्थित रहे।