कलानौर। गांव गुढ़ान की सरोज देवी ने बीएसएफ इंस्पेक्टर पति धर्मबीर सिंह के एलओसी जम्मू-कश्मीर की बर्फीली सीमाओं पर तैनात होने के चलते ऑनलाइन चेहरा देखकर अपना व्रत खोला।
सरोज देवी ने बताया कि पिछले सात साल से फोन पर ही पति का चेहरा देखकर व्रत खोल रही हैं। सुबह करवाचौथ का व्रत रखा था। जब रात को चांद निकलने पर पूरा मोहल्ला छत पर था तो नजरें आसमान के बजाय मोबाइल स्क्रीन पर टिकी थीं। फोन पर वीडियो कॉल से जुड़े पति धर्मबीर सिंह से कुछ देर बात हुई।
विज्ञापन
उनके पीछे बर्फ से ढ़के पहाड़ और ठंडी हवाओं का सन्नाटा था। हमें गर्व हैं देश की दूसरी बहन बेटियां करवा चौथ शांति व खुशी पूर्वक मना सकें, इसके लिए मेरे पति सीमा पर डटे हैं।
फोन पर धर्मबीर सिंह ने कहा, “सीमा, मैं यहां देश की रक्षा कर रहा हूं, लेकिन तुम्हारा व्रत मुझे शक्ति देता है। तुमने जो व्रत रखा है, वो मेरी ढाल है। तुम्हारा विश्वास मेरे हौसले को बढ़ाता है।” यह दृश्य देखकर आसपड़ोस की महिलाएं भी भावुक हो गईं। संवाद