फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ड्रॉ में नाम देख लाभार्थी बोले- अपने घर का सपना हुआ पूरा

विज्ञापन
24सीटीके29 : स्क्रीन पर ड्रा के बाद अपना नाम देखती महिलाएं व युवक। अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 2.0 के तहत वीरवार को 1121 में 176 लोगों को ड्राॅ के माध्यम से प्लाॅट आवंटित किए गए। बचे लोगों को सरकार एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। प्लाॅट मिलने पर किसी ने कहा कि वह बेटे के लिए नया घर बनाएगा तो किसी ने कहा कि अब किराये का मकान छोड़कर अपने मकान में रहेंगे। भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा की मौजूदगी में प्रशासन ने प्लाॅट आवंटित किए।
विज्ञापन

डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से जसिया गांव में आय के आधार पर 620 लाभार्थियों की पहचान की गई है, जिनमें से 114 लाभार्थियों को ड्रॉ के माध्यम से प्लॉट आवंटित किए गए हैं। समचाना गांव में 501 में 62 लाभार्थियों को प्लॉट मिले हैं। प्लाॅट लेने वालों में जसिया गांव में 16 विधवा महिलाएं, 41 एससी व 57 अन्य वर्ग के लाभार्थी हैं। समचाना गांव में 21 विधवा महिला व 41 अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को प्लॉट मिले हैं। एडीसी नरेंद्र ने बताया कि प्लॉट के लाभार्थियों की सूची को ग्राम पंचायत के ग्राम सचिवालय, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, जिला परिषद कार्यालय, अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में चस्पा किया जाएगा। अगर किसी को आपत्ति है तो दर्ज करवा सकता है।
ये बोले लाभार्थी
एससी समुदाय से हूं और कबाड़ी का काम करता हूं। पांच बच्चों के साथ 50 गज में बने मकान में रह रहा हूं। तीन बेटी व दो बेटे हैं। शादी के बाद बेटियां तो चली जाएंगी, लेकिन बेटों के लिए घर की चिंता थी। 100 गज का प्लाॅट देकर सरकार ने यह चिंता दूर कर दी है।
विज्ञापन

- कृष्ण कुमार, जसिया
.... ....
हम चार भाई हैं। एक भाई जनता कॉलोनी तो दूसरा काहनौर में किराये पर रहता है। दो भाई गांव में रहते हैं। पिता का 2017 तो मां का 2020 में देहांत हो चुका है। गांव में 75 गज का प्लाॅट था, जिसमें मकान बना हुआ था। किसी तरह वे रह रहे थे। चार माह पहले उसने 100 गज के प्लाॅट के लिए आवेदन किया था, जो अब मिला है।
- विजेंद्र कुमार, जसिया
गांव में छोटा मकान है। परिवार के पालन-पोषण में पिता की मदद करने के लिए नाई का कार्य सीख रहा हूं। चार माह पहले प्लाॅट के लिए आवेदन किया था। ड्राॅ के माध्यम से प्लाॅट मिलने से बेहद खुश हूं। पिता को भी कॉल करके सूचना दे दी है।
- मोहित कुमार, जसिया
...
परिवार सहित गांव में रहता हूं। पत्नी के नाम से प्लाॅट के लिए आवेदन किया था। उनका नाम भी लाभार्थियों की सूची में है। प्लॉट मिलने पर सपना का घर बनाऊंगा।
- सोनू कुमार, जसिया।

2026 तक हर वंचित को मिलेगा घर : जांगड़ा
राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत वर्ष 2026 तक हर वंचित पात्र व्यक्ति को घर उपलब्ध कराया जाएगा। प्रथम चरण में जसिया, समचाना एवं बैंसी गांवों को प्लाॅट देने का निर्णय हुआ था। बैंसी गांव की पंचायती जमीन से राष्ट्रीय राजमार्ग निकाला गया है। उपलब्ध जमीन की स्थिति साफ होने पर गांव के पात्र लोगों को प्लाॅट मिलेंगे। कहा कि गांवों में जमीन कम है। ऐसे में जिन लोगों के पास पहले से मकान हैं, वे सही मायने में जरूरतमंद को उसका हक दे सकते हैं।

24सीटीके29 : स्क्रीन पर ड्रा के बाद अपना नाम देखती महिलाएं व युवक। अमर उजाला

24सीटीके29 : स्क्रीन पर ड्रा के बाद अपना नाम देखती महिलाएं व युवक। अमर उजाला

24सीटीके29 : स्क्रीन पर ड्रा के बाद अपना नाम देखती महिलाएं व युवक। अमर उजाला

24सीटीके29 : स्क्रीन पर ड्रा के बाद अपना नाम देखती महिलाएं व युवक। अमर उजाला

24सीटीके29 : स्क्रीन पर ड्रा के बाद अपना नाम देखती महिलाएं व युवक। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें