फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीसीटीवी फुटेज देख एएसआई ने घायल दुकानदार को हड़काया

Sat, 16 May 2026 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शिमली गांव में दो दिन पहले करौंथा के दुकानदार के साथ हुई मारपीट के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोप है कि घटनास्थल पर पहुंचे एएसआई कुलदीप ने सीसीटीवी फुटेज देखकर घायल दुकानदार को ही हड़काया। बोला-काम नहीं करना तो दुकान बंद करके घर बैठ जा। घायलों को काहनौर के बजाय सिविल अस्पताल में पहुंचवा दिया।
विज्ञापन

करौंथा गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि शिमली गांव में वेल्डिंग की दुकान है। 10 मई को सुबह 11 बजे शिमली गांव का अजय ट्रैक्टर का कल्टीवेटर लेकर आया। जब वह कल्टीवेटर के पुराने नट काटने लगा तो अजय से कहा कि दूर खड़ा हो जाए, कहीं चोट न लग जाए।
इस पर नाराज होकर अजय ने मारपीट शुरू कर दी और साथियों को बुला लिया। राजबीर मौके पर आया तो उन्हें भी पीटा। सूचना पाकर एएसआई कुलदीप मौके पर आया और सीसीटीवी फुटेज देखकर उसे ही धमकाया।
विज्ञापन

जाते-जाते बोला कि अगर बार-बार फोन किया तो तुम्हारे खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दूंगा। फिर सिविल अस्पताल ले जाने कही। वे सिविल अस्पताल गए तो कहा गया कि मेडिको-लीगल रिपोर्ट कलानौर में कटेगी। इससे उन्हें काफी परेशानी हुई। उनके भाई राजबीर का काफी खून बह गया। एसपी गौरव राजपुरोहित ने कहा है कि मामले में एसएचओ से रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन

...
मामले को लेकर शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी से रिपोर्ट मांगी जाएगी। पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत है कि आम लोगों के साथ सभ्य व्यवहार करें।
-गौरव राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें