फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीडीआई से दर्जन भर सुरक्षाकर्मियों को निकाला

Tue, 12 Jan 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एफडीडीआई में छात्रों और प्रबंधन के बीच विवाद अभी थमा भी नहीं कि सुरक्षाकर्मियों ने ठेकेदार और प्रबंधन पर मिलीभगत कर मनमर्जी का आरोप लगाया है। दरअसल ठेकेदार के माध्यम से सुरक्षाकर्मियों रखे गए हैं। इन सुरक्षाकर्मियों का तनख्वाह को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


सूत्रों के मानें तो सुरक्षाकर्मियों सरकारी रेट केे अनुसार तनख्वाह की मांग कर रहे थे, लेकिन ठेकेदार की तरफ इतनी तनख्वाह नहीं दी जा रही थी। यहां तक गार्डों से 31 दिन की ड्यूटी के बदले उन्हें 26 दिन की तनख्वाह देने की बात कही जाने लगी। इसका उन्होंने विरोध किया, जिसके चलते ठेकेदार ने प्रबंधन से मिलकर 2 सुपरवाईजर और 12 गार्डों को नौकरी से निकाल दिया। बता दें, कि सुरक्षाकर्मियों को कई माह से तनख्वाह भी नहीं दी गई थी। कुछ दिन पहले भी यह मामला उठा था, लेकिन संस्थान के अधिकारियों ने मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों को ठेकेदार के साथ कुछ विवाद था। उन्हें नौकरी से निकाला नहीं गया दूसरी जगह भेजा गया है। मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है।
- मनोज अग्रवाल, सेंटर संचालक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें